रांची। रांची के लालपुर स्थित ज्वेलरी दुकान 'गहना घर' में हुए गोलीकांड के विरोध में झारखंड चैंबर ने सोमवार को 'व्यापार बंद' का आह्वान किया है। सभी व्यापारियों/व्यवसायियों से दिन में दो बजे तक अपनी दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया गया है। रविवार को चैंबर भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान चैंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने 'व्यापार बंद' की घोषणा की। सोना-चांदी व्यवसायी समिति ने इस बंद का समर्थन किया है।
समिति के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू ने कहा कि रांची जिले के सभी सोना-चांदी व्यवसायी बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखेंगे। वहीं, व्यापारियों ने रविवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। बता दें कि 14 अक्टूबर को रांची की ज्वेलरी दुकान 'गहना घर' में घुसकर डकैतों ने दुकानदार रोहित खिरवाल और राहुल खिरवाल को गोली मार दी थी। मामले में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है। अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से व्यवसायियों में आक्रोश है
आरजीटीए ने किया समर्थन
राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) ने सोमवार को व्यावसायिक गतिविधियों को बंद रखने के निर्णय का समर्थन किया है। आरजीटीए के सभी सदस्य बंद को सफल बनाएंगे। मौके पर आरजीटीए के अध्यक्ष मदनलाल पारीक, पवन शर्मा, एसबी सिंह, एमपी सिंह, संजय जैन, सुनील सिंह चौहान, रंजीत तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours