रांची. झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला जारी है. राज्य सरकार ने मंगलवार को पांच प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) और 43 अनुमंडल पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया है. इसको लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

अधिसूचना के मुताबिक, 43 डीएसपी में से चार रांची जिले के डीएसपी हैं. इनमें हटिया के डीएसपी प्रभात बरवार का तबादला विशेष शाखा में कर दिया गया है जबकि विनीत कुमार को हटिया का सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है. इसी तरह जितवाहन उरांव को यातायात विभाग में डीएसपी बनाया गया है. वहीं, अब खलारी के डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह का मुख्यमंत्री की सुरक्षा में योगदान देंगे.

पांच प्रशिक्षु आईपीएस के तबादले
नाथु सिंह मीणा : एएसपी (प्रशिक्षु, गिरिडीह) से एसडीपीओ चक्रधरपुर, चाईबासा
राकेश रंजन     : एएसपी (प्रशिक्षु, हजारीबाग) से एसडीपीओ सरायकेला
कुमार गौरव     : एएसपी (प्रशिक्षु जमशेदपुर) से एसडीपीओ गिरिडीह
अंजनी अंजन    : एएसपी (प्रशिक्षु, रांची) से एसडीपीओ बेरमो
विनीत कुमार    : एएसपी (प्रशिक्षु, पलामू) से एएसपी हटिया

बता दें कि इससे पहले, 1 अक्टूबर को झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया था. रांची के ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर को खूंटी का एसपी बनाया गया था. वहीं खूंटी, तोरपा के एसडीपीओ ऋषभ झा को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया था.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours