रांची. 19 अक्टूबर को होने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बदलाव रैली के लिए जिला प्रशासन द्वारा रांची स्थित मोरहाबादी मैदान (Morabadi Ground) नहीं दिए जाने पर सूबे की राजनीति गरमा गई है. जेएमएम और सहयोगी आरजेडी (RJD) ने इसके पीछे बीजेपी (BJP) और राज्य सरकार की साजिश को मूल वजह बताया है. वहीं, बीजेपी ने मोरहाबादी मैदान की जगह प्रभात तारा मैदान में रैली करने का चैलेंज जेएमएम को दिया है.

क्या है पूरा मामला
26 अगस्त से 26 सितंबर तक हेमंत सोरेन की बदलाव यात्रा के बाद अब जेएमएम 19 अक्टूबर को बदलाव रैली की तैयारियों में लगा है. इसके लिए जेएमएम ने जिला प्रशासन द्वारा मोरहाबादी मैदान के लिए 8 अगस्त 2019 को ही उपायुक्त को आवेदन दिया था, लेकिन जिला प्रशासन ने यह कहते हुए मोरहाबादी मैदान देने में असमर्थता जाहिर कर दी कि मैदान पहले से ही जेसोवा के दीवाली मेला के लिए बुक है. उपायुक्त के इस फैसले से गुस्साए जेएमएम और सहयोगी दल आरजेडी ने बीजेपी और सरकार के दवाब में मैदान नहीं देने का आरोप लगाया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours