रांची. कृषि की आधुनिक तकनीक को सीखने के लिए 24 सदस्य किसानों का दल सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचा, जहां किसानों के दल को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुभकामनाएं दीं. इजरायल दौरा (Israel tour) पर जा रहे किसानों (farmer) के 24 सदस्य दल का नेतृत्व पाकुड़ उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, डिप्टी डायरेक्टर श्री विकास कुमार और रांची जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार कर रहे हैं. इस दौरान सीएम रघुवर दास ने कहा कि किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है. किसान बदलते जमाने के साथ साथ कृषि कार्य (agricultural operation) के नई-नई तकनीकों को अपनाएं. राज्य के किसानों को उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त कराने के लिए राज्य सरकार किसानों के दल (Team of farmers) को इजरायल भ्रमण करा रही है. किसानों को पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Chief Minister Krishi Ashirwad Yojana) का पूरा लाभ मिल रहा है.

नई तकनीक के प्रति जिज्ञासु बने किसान

इजराइल रवाना होने से पहले 24 सदस्य किसानों के दल से सीएम रघुवर दास ने बातचीत की. इस दौरान सीएम रघुवर दास ने कहा कि इजराइल जाकर वे कृषि की नई तकनीक (modern technology of agriculture) को सीखने के प्रति जिज्ञासु बने. उन्होंने कहा कि झारखंड की तरह इजरायल  में भी समस्या सिंचाई की ही है, लेकिन इजरायल  फल और सब्जी का निर्यातक देश है. इजरायल में ड्रिप सिंचाई पद्धति (Drip irrigation system) से बड़े पैमाने पर फल और सब्जी की खेती की जाती है. हाल के समय में ही राज्य के कई किसानों को सरकार की ओर से इजरायल का दौरा कराया गया है. उन्होंने कहा कि अब जमाना आधुनिक खेती(Modern farming) का है. किसान आधुनिक तकनीक को जितना अपनाएंगे आई में उतनी ही वृद्धि होगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours