आलोक कुमार की कलम से

सभी पर्वो में दीपावली का महत्व सबसे अधिक है। इस पर्व में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की जाती है। अगर सही तरीके से उनकी पूजा की जाए तो माता प्रसन्न होकर हमारे जीवन में धन की वर्षा करती है। यहां मैं आप सभी को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ अचूक उपाय बता रही हूँ इस उपाय को अगर सच्चे मन से आप लोग करेंगे तो माता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अचूक उपाय
1. दिपावली पर ब्रह्म मुहूर्त में ही उठे और स्नान करते समय नहाने के पानी में कच्चा दूध और गंगाजल जरूर मिलाएं। स्नान के बाद साफ सुथरे वस्त्र धारण करें और सूर्य को जल अर्पित करें। जल अर्पित करने के साथ ही लाल पुष्प भी सूर्यदेव को चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज दान करें। अनाज के साथ साथ अगर वस्त्र भी दान करें तो यह और भी ज्यादा श्रेष्ठ रहता है।
2. दीपावली के दिन यदि आपको घर से बाहर निकलते वक्त अचानक से कोई सुहागन स्त्री पारंपरिक कपड़ो में दिख जाए तो समझ लीजिये ये बहुत ही शुभ संकेत है। ऐसा होने पर आप किसी जरूरतमंद सुहागन स्त्री को सुहाग का सामान दान करें।
3. दीपावली की रात माता लक्ष्मी के साथ साथ कुबेर देव का भी पूजन करें और इस मंत्र का जाप 108 बार करे।
मंत्र: ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा।
4. दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता बाहर चली जाती है और मां लक्ष्मी घर में आती हैं। उनके स्वागत से पहले ये काम जरूर करें।
5. रात को सोने से पहले किसी चौराहे पर तेल का दीपक जलाएं और घर लौटकर आ जाएं। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें।
6. दीपावली की देर रात तक घर का मुख्य दरवाजा खुला रखें। ऐसा माना जाता है कि दीपावली की रात में महालक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों के घर जाती हैं।
7. दीपावली की रात में लक्ष्मी पूजन के साथ ही अपनी दुकान की भी पूजा करें, जो आपकी कमाई का साधन हैं।
8. दीपावली के दिन झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए। पूरे घर की सफाई नई झाड़ू से करें। जब झाड़ू का काम न हो तो उसे छिपाकर ऐसी जगह पर रखें  ताकि वो किसी के नजर ना आए।
9. यदि संभव हो सके तो दीपावली पर किसी गरीब व्यक्ति को काले कंबल का दान करें। ऐसा करने पर शनि और राहु केतु के दोष थोड़े शांत होंगे और कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगे
10. महालक्ष्मी के मंत्र: ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम: इस मंत्र का जप करें। मंत्र जप के लिए कमल के गट्टे की माला का उपयोग करें। दीपावली पर कम से कम 108 बार इस मंत्र का जप करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours