साहिबगंज से केलांचल न्यूज के लिए आलोक कुमार की रिपोर्ट
धनबाद ग्रामीण एसपी अमन कुमार बनाएं गए साहिबगंज एसपी
साहिबगंज:- जिला मुख्यालय में लगातार पिछले दो दिनों के ही अंदर आईएस राजीव रंजन एवं आईपीएस हरदीप पी. जनार्दनन का तबादला विधानसभा चुनाव के पूर्व कर दिया गया। लगातार राज्य सरकार के निशाने पर रहने के कारण जिला उपायुक्त राजीव रंजन का तबादला राँची कर दिया गया वही जिला पुलिस कप्तान हरदीप पी. जनार्दनन का भी तबादला अपराध अनुसंधान शाखा राँची के पद पर किया गया है। इधर अचानक से एसपी के तबादले की खबर जैसे ही शहर के लोगों को हुई सभी के चेहरों पर मायूसी छा गई। हरदीप पी. जनार्दनन के अल्प कालिक समय के कार्यकाल में ही वे सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद दुरुस्त कर दिए थे। इनके कार्यकाल में ही गंगा नदी के दियारा क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को रोकने को लेकर गंगा थाना का प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजा गया था जहाँ इनकी सिफारिश स्वीकार कर ली गई थी। उधर शहर के व्यवसायी वर्गों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार जागरूकता अभियान व सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे सरीखे अभियान को आम लोगों ने काफी सराहा भी था। किसी भी बड़ी समस्या का समाधान तुरंत करने की क्षमता इनमें कूट कूट कर भरी हुई थी। खासकर युवाओं के आइडल बन चुके हरदीप पी. जनार्दनन के स्थानांतरण हो जाने से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के बीच काफी मायूसी देखी जा रही हैं। उधर नए एसपी के रूप में धनबाद ग्रामीण एसपी के रूप में कार्य कर रहे अमन कुमार का यहाँ का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व वे कैसे आम जनमानस के पटल पर अपनी अच्छी साख व पहचान स्थापित कर सकते हैं या नहीं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours