जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुरजिले में इन दिनों बेखौफ हो चुके चोरों का आंतक आए दिन जारी है. इसी क्रम में मानगो और आजादनगर थाना क्षेत्र में तीन दिनों के अंदर 5 चोरी की घटनाओं को चोरों ने अंजाम दिया है. ताजा मामला आजादनगर थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया है.
घर के लोग कुछ काम से बाजार गए हुए थे
मिली जानकारी के मुताबिक आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 7 के एक खाली घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. तब घर के लोग कुछ काम से बाजार गए हुए थे. चोरों ने घर में रखे लाखों रुपए के गहने और एक लाख नकद रुपए पर हाथ साफ कर दिया. मकान में चोरी की घटना के बाद जब पीड़ित परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला. घर का सारा बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी, जिसमें से सारे जेवर और नकद रुपए गायब थे. परिवार वालों ने चोरी के पीछे किसी की पुरानी दुश्मनी होना बताया है.
पीड़ित परिवार का रो रोकर हुआ बूरा हाल
इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रोकर बूरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
बहरहाल, आए दिन घरों में हो रही चोरी की इन घटनाओं से आस पास के लोगों में डर का माहौल है. लोग काफी डरे सहमे हुए हैं. उन्हें हमेशा ये डर सताता रहता है कि कहीं चोरों के अगले निशाने पर वो तो नहीं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours