रांची. विधानसभा चुनाव में लगभग 2.26 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया। मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग सोमवार को इसका अधिकृत आंकड़ा जारी करेगा। बताया गया है कि इस पुनरीक्षण में 86,864 पुरुष तथा 1,06,872 महिला नए मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है।
इस तरह, 1,93,736 मतदाताओं के नए नाम सूची में शामिल किए गए। पुनरीक्षण के बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2,26,17,372 हो गई है। इनमें 1,18,16,098 पुरुष तथा 1,08,01,274 महिला मतदाता शामिल हैं। इस संशोधित मतदाता सूची के आधार पर ही विधानसभा का चुनाव होगा। हालांकि, वैसे योग्य मतदाता जिनका अभी भी मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें एक मौका और मिल सकता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours