जोहार यात्रा से प्रदीप सिंह। Jharkhand Assembly Election 2019 संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल के मैराथन दौरे के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास के जोहार जन आशीर्वाद रथ का पहिया उत्तरी छोटानागपुर की ओर मुड़ चुका है। यह प्रमंडल भाजपा के लिए बेहतर संभावनाएं समेटे हुए है। सोमवार को हजारीबाग से जब यात्रा की शुरूआत हुई तो इसकी झलक भी मिली। यात्रा बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र तक गई और इस दौरान समर्थकों व कार्यकर्ताओं का ऐसा हुजूम उमड़ा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रफुल्लित नजर आए। हजारीबाग में लगभग दो हजार बाइक सवार कार्यकर्ता यात्रा के साथ चल रहे थे।
शुरूआत कोर्रा से होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सड़क पर जाम की स्थिति थी। सदर विधायक मनीष जायसवाल और प्रमंडल चुनाव प्रभारी भी रथ पर सवार थे। लाखे में मुस्लिम समाज के लोग भी स्वागत में पुष्पवर्षा को खड़े थे। लोगों का उत्साह इस कदर हावी था कि सुरक्षा में लगे पुलिस पदाधिकारियों के पसीने छूट रहे थे। मुख्यमंत्री उत्तरी छोटानागपुर के 23 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से सीधे संपर्क करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours