रांची.  झारखंड की राजधानी रांची में गैंगवार की एक घटना होते होते टल गई. शुक्रवार को बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से आये चार शूटरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 देसी पिस्टल और 22 कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.

स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार हुए आरोपी

घटना सदर थाना क्षेत्र के बांध गाड़ी की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू इमरोज हत्याकांड में शामिल अभियुक्त शकील उर्फ कारू जो हिंदपीढ़ी का रहनेवाला है, वह जेल से छूटनेवाला है. शकील उर्फ कारू को पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या करने के लिए चार से पांच अपराधी जेल मोड़ बांधगाड़ी क्षेत्र में ढूंढ़ रहे हैं. मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को तलाशी के दौरान उनके पास से 6 देशी पिस्टल और 22 कारतूस भी बरामद हुए. गिरफ्तार हुए अपराधियों में अफताब आलम उर्फ मोनू इमरोज, फैसल नवाब, मो तबरेज और मो शाहिद अंसारी शामिल हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours