साहिबगंज:- जिला मुख्यालय में आयोजित दुर्गापूजा पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर आज जिला पुलिस कप्तान हरदीप पी. जनार्दनन मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किए। इस क्रम में उन्होंने सभी पूजा कमेटियों के सचिव व अध्यक्षों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से बातें भी किए। वही उन्होंने कहा की पंडाल के इर्दगिर्द कोई भी बाहरी बड़ी वाहनों का प्रवेश नहीं होना है। सभी लोग कतार बद्ध होकर मंदिरों में प्रवेश करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की अफरा तफरी ना मचे। वही पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान भी सफेद लिबास में मेला के इर्द-गिर्द घूमते नजर आएंगे। उधर सभी पूजा पंडालों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा के साथ साथ पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। उधर दूसरी ओर एसपी को सड़क पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूजा पंडालों में आते देखकर खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया है। वही युवा वर्ग के नोजवानो ने एसपी के निर्देश और कार्यशैली को काफी सराहा है। इस क्रम में जिला पुलिस कप्तान के साथ दर्जनों मोबाईल टाइगर के जवान उपस्थित थे।
Home
झारखण्ड
ताज़ा ख़बर
निकला एसपी का काफिला, शहर के तमाम पूजा पंडालों का किया निरीक्षण दिए कई निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours