चतरा. झारखंड के चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया, जहां ट्रैक्टर (Tractor) की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत (dead) हो गयी. हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान डाड़ी गांव निवासी साहिल अंसारी और इसी गांव के मोफिज़ अंसारी का के रूप में हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस(Chatra Police) ने दोनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है. पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर जांच में जुट गई है.
बाबा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
घटना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त सिमरिया चौक घूमने के लिए बाइक से आए थे. लौटने के दौरान बाबा पेट्रोल पंप (Petrol pump) के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से साहिल अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मोफिज़ अंसारी को अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं मौके वारदात से ट्रैक्टर भागने में सफल रहा. हालांकि ग्रामीणों ने बाबा पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे के फुटेज से चालक और ट्रैक्टर की पहचान कर ली है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours