रांची. राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए झामुमो (JMM) की बदलाव रैली (Badlaw Rally) रांची के हरमू मैदान में तेज बारिश के बीच हुई. रैली में शिबू सोरेन (Shibu Soren), हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के साथ साथ सभी विधायक, पूर्व विधायक, सांसदों के साथ बड़ी संख्या में राज्यभर से आए नेताओं ने राज्य में बदलाव की हुंकार भरी. रैली के दौरान ही तमाड़ से आजसू (AJSU) विधायक विकास सिंह मुंडा (Vikas Singh Munda) झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए. राज्य की वर्तमान सरकार में घपले घोटाले का जिक्र करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर राज्य में घोटालों की जांच होगी और घोटालेबाज जेल में होंगे. हेमंत सोरेन ने सरकार बनने पर दुमका के अलावा पलामू, हजारीबाग और चाईबासा को भी उपराजधानी बनाने की घोषणा की.
झामुमो ने राजनीतिक ताकत का कराया अहसास
26 अगस्त से 26 सितंबर तक राज्यभर में हेमंत सोरेन की बदलाव यात्रा के बाद आज रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बदलाव महारैली कर अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराया. बड़ी संख्या में राज्यभर से आए उत्साहित नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच तमाड़ से आजसू विधायक विकास सिंह मुंडा ने झामुमो का दामन थाम लिया. झामुमो में शामिल होने के बाद रैली को संबोधित करते हुए विकास सिंह मुंडा ने भाजपा और आजसू के गठबंधन को राज्य को पीछे ले जानेवाला डबल इंजन की सरकार बताया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours