रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की 'जोहर जन आशीर्वाद यात्रा' का तीसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। 14 अक्टूबर को हजारीबाग से शुरू होने वाली यात्रा 23 को बगोदर में समाप्त होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री का रथ छोटानागपुर प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों का रुख कर 511 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री संताल और कोल्हान प्रमंडल में 'जोहर जन आशीर्वाद यात्रा' के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- 14 अक्टूबर : हजारीबाग सर्किट हाउस से झुमरा होते हुए करयातपुर। बरकट्टा के पिपचो।
- 16 अक्टूबर : निरसा विधानसभा में जनसभा व स्वागत। सिंदरी होते हुए झरिया।
- 17 अक्टूबर : धनबाद, बाघमारा, टुंडी और गांडेय। गांडेय में जनसभा के बाद रांची वापसी।
- 20 अक्टूबर : जमुआ के रेम्बा मोड़ और कोडरमा में रोड शो। बरही में जनसभा।
- 21 अक्टूबर : चंदनक्यारी में रोड शो। बोकारो में जनसभा व गोमिया में स्वागत और बेरमो के बांधडीह हाई स्कूल में जनसभा।
- 23 अक्टूबर : गिरिडीह के पीरटांड में जनसभा व रोड शो। बगोदर बस स्टैंड पर जनसभा। राजधनवार में जनसभा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours