रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 52 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। रविवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अरुण सिंह ने सीटवार पार्टी प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। उम्मीदवारों के टिकट देने में सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। लोहरदगा की घोषणा लटक गई है। इस सीट पर भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू दावा कर रही है। लोहरदगा से कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। 30 वर्तमान विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। जबकि 10 सीटिंग विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 5 महिला और 13 युवाओं को टिकट दिया गया है।
जमशेदपुर पूर्वी- रघुवर दास
चक्रधरपुर - लक्ष्मण गिलुवा
राजमहल- अनंत ओझा
बोरिया - सूर्या हंसदा
लिट्टीपाड़ा- दनियाल किस्कू
शिकारीपाड़ा - पारितोष सोरेन
जामताड़ा- वीरेंद्र मंडल
दुमका - डॉ लुईस मरांडी
जामा- सुरेश मूर्म
महेशपुर- मिस्त्री सोरेन
मधुपुर- राज पलिवाल
नाला - सत्यानंद झा
जरमुंडी - देवेंद्र कुंवर
बरहेट- सिमोन माेलतो
देवघर - नारायण राम दास
गोड्डा - अमित मंडल
सारठ- रणधीर सिंह
महगामा - अशोक कुमार भगत
कोडरमा - नीरा यादव
बरही - मनोज यादव
मांडू- जेपी पटेल
हजारीबाग- मनीष जायसवाल
सिमरिया- किशुन कुमार दास
चतरा - जनार्दन पासवान
बगोदर- नागेंद्र महतो
जमुआ- केदार हजारा
गिरिडीह - निभर्य शाहबादी
बेरमो- योगेश्वर महतो
सिंदरी- इंद्रजीत महतो
धनबाद- राज सिन्हा
झरिया- रागिनी सिंह
बाघमारा- ढूलू महतो
बहरागोड़ा- कुणाल षाडंगी
घाटशिला- लखन मार्डी
पोटका- मेनिका सरदार
ईचागढ़- साधुचरण महतो
मनोहरपुर- गुरुचरण नायक
तोरपा - कोचे मुंडा
खिजरी- रामकुमार पाहन
गुमला- मिसिर कुजुर
बिशुनपुर- अशोक उरांव
सिमडेगा- सदानंद बेसरा
मनिका- रघुपाल सिंह
रांची- सीपी सिंह
हटिया- नवीन जायसवाल
लातेहार- प्रकाश राम
पांकी - शशिभूषण मेहता
विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी
छतरपुर- पुष्पा देवी
भवनाथपुर- भानु प्रताप शाही
डालटेनगंज- आलोक चौरसिया
गढ़वा - सत्येंद्र तिवारी





Post A Comment:
0 comments so far,add yours