रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 81 सीटों में से 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से टिकट दिया है. बीजेपी की पहली लिस्ट में 30 मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं. जबकि 10 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. टिकट काटे जाने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि इस बार युवाओं को तरजीह दी गई है.

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की जारी 52 सीटों की लिस्ट से 10 विधायकों का टिकट काटे जाने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि इस बार युवाओं को तरजीह दी गई है. उन्होंने कहा कि 52 में से 10 युवाओं को बीजेपी ने टिकट दिया है. उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने अच्छा काम किया है, उन्हें टिकट दिया गया है.

इन विधायकों के कटे टिकट
>>छतरपुर से राधाकृष्ण किशोर.
>>मनिका से हरिकृष्ण सिंह.
>>चतरा से जय प्रकाश सिंह भोक्ता.
>>गुमला से शिवशंकर उरांव.
>>सिंदरी से फूलचंद मंडल.
>>सिमरिया से गणेश गंझू.
>>बोरियो से ताला मरांडी.
>>सिमडेगा से विमला प्रधान.
>>घाटशिला से लक्ष्मण टुडू.
>>झरिया से संजीव सिंह.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी करते हुए बताया कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया. इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी आदि मौजूद थे. बैठक में युवाओं और अच्छा काम करने वाले विधायकों को टिकट देने का फैसला किया गया.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours