रांची।  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तीसरी सूची में भी मंत्री सरयू राय का नाम नहीं है जिसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मांडर सीट से विधायक गंगोत्री कुजूर का टिकट काट दिया गया है। यहां से देव कुमार धान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता को टिकट दे महिला कोटे को बैलेंस रखा गया है। पिछली बार यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र को मौका दिया गया था।

भाजपा ने अब तक घोषित प्रत्याशियों में छह महिलाओं को जगह दी है। भाजपा ने पिछली सूची में 10 विधायकों के टिकट काटे थे जबकि इस सूची में सिर्फ एक महिला विधायक का टिकट कटा है। निजी विवादों में घिरे बिरंची नारायण अपनी दावेदारी बचाने में कामयाब रहे। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। 15 प्रत्याशियों की इस सूची में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर कुमार बाउरी समेत पार्टी के छह वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताया है।

भाजपा ने अब तक 81 में 68 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 52 और दूसरी सूची में महज एक लोहरदगा सीट से प्रत्याशी की घोषणा की गई थी। यदि हुसैनाबाद से भाजपा समर्थित उम्मीदवार विनोद सिंह को भी जोड़ लें तो इनकी संख्या 69 हो जाती है। इस तरह अब 12 सीटों की घोषणा शेष है।

यहां देखें कहां से किसे मिला टिकट

पोड़ैयाहाट      गजाधर सिंह
बरकट्ठा       जानकी यादव
धनवार         लक्ष्मण प्रसाद सिंह
गांडेय         जय प्रकाश वर्मा
बोकारो       बिरंची नारायण
चंदनकियारी    अमर कुमार बाउरी
निरसा         अपर्णा सेनगुप्ता
सरायकेला     गणेश महली
चाईबासा      जेबी तुबिद
मझगांव        भूषण पाट पिंगला
खरसावां       जवाहर वानरा
खूंटी           नीलकंठ सिंह मुंडा
मांडर           देव कुमार धान
सिसई          दिनेश उरांव
कोलेबिरा       सुजान मुंडा

खास बातें

भाजपा ने जारी की 15 प्रत्याशियों की तीसरी सूची
स्पीकर दिनेश उरांव, मंत्री नीलकंठ व अमर बाउरी समेत छह विधायकों को टिकट
सरयू राय पर तीसरी सूची में भी नहीं लिया गया फैसला
मांडर से कटा गंगोत्री कुजूर का टिकट, निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता को मिला
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours