रांची/डेस्क
--------------
रांची : हटिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास को अपना लक्ष्य मानकर चलने वाली झारखंड विकास मोर्चा के युवा नेत्री शोभा यादव दिन रात अपने प्रयास को आसमान की बुलंदियों पर ले जाना चाहती हैं।उनकी दिली इच्छा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो और पानी,बिजली,आवास,शिक्षा, चिकित्सा,सड़क,सफाई,औद्योगिक,व्यवसायिक,सांस्कृतिक व आर्थिक विकास मैं मजबूती दिखे और इस मजबूती के लिए यदि उनकी जान भी चली जाए तो हंसते-हंसते इस क्षेत्र के लिए वह जान दे देंगे।
उक्त बातें हटिया विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ एवं जुझारू समाजसेवी सह युवा नेत्री शोभा यादव ने केलांचल टाइम्स के संवाददाता के साथ विशेष वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र में अब तक जितने भी जनप्रतिनिधि हुए उन्होंने कभी क्षेत्र की चहुमुखी विकास की ओर ध्यान नहीं दिया, इस कारणवश हटिया विधानसभा क्षेत्र के हर इलाकों में समस्याओं का दलदल बना हुआ है। लोग अपनी फूटी किस्मत पर आंसू बहाने को विवश और मजबूर हैं।
उन्होने बताया कि कृषि के लिए सिंचाई एवं स्वच्छ जल की व्यवस्था नहीं है,कई इलाकों में सड़क की समस्याएं इस तरह है कि वहां चलने पर यह पता ही नहीं चलता है कि वे सड़क पर चल रहे हैं या खेत-खलिहानों में। जनता त्रस्त होकर अपनी फूटी किस्मत पर रो रही है और जनप्रतिनिधिगण मस्त होकर विकास में मजबूती की जगह मजबूरी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक या सांसद तो केवल वोट के दिनों में दिखाई देते हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इस विधानसभा क्षेत्र के लोग केवल इन जनप्रतिनिधियों को सत्ता सुख भोग तक पहुंचाने के लिए जीवित हैं।उन्होंने कहा कि विकास और रोजगार उपलब्ध कराने के नाम पर वोट बटोरने वाले का आलम यह है कि इस क्षेत्र में कल-कारखाने और व्यवसाय भी मृतप्राय हो चुका है।
समाजसेवी सह युवा नेत्री शोभा यादव कहती हैं कि क्षेत्र की समस्याओं को देखकर अब वे अपनी सहनशीलता का बांध तोड़ चुके हैं । हटिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को अपना लक्ष्य समझने वाली समाजसेवी शोभा यादव लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आम जनों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश में लगे हुए हैं और गरीबों के बीच लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। वे लोगों के दुख-सुख में शामिल होते हैं, परिणाम स्वरूप आज युवाओं और क्षेत्र की जनता के बीच लोकप्रिय चेहरे के रूप में शोभा यादव लोगों की पहली पसंद बन चुकि हैं। श्री यादव का सेवा भाव देखकर लोगों ने मन बना लिया है कि अपने क्षेत्र की पहरेदारी की बागडोर हर हाल में शोभा यादव को ही सौंपेंगे। इस तरह लोगों का आशीर्वाद व समर्थन पाकर शोभा यादव हटिया विधानसभा क्षेत्र के सच्चे सिपाही के रूप में उभरकर सामने आए हैं। वे लगातार हटिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की झुठे वादे को गिना रहे है। जिस वजह से जनता के बीच इनकी पकड़ मजबूत होते दिख रही हैं। हर समुदाय और हर लोगों का दिलजीत कर केवल और केवल हटिया विधानसभा क्षेत्र की चहुंमुखी विकास चाहने वाली श्री यादव की बढ़ती लोकप्रियता देखकर अन्य दलों एवं नेताओं में खलबली मची हुई है। लोगों का विश्वास है कि झारखंड विकास मोर्चा के आलाकमान कुशल नेतृत्व में इस बार हटिया विधानसभा के लोगों की आवाज सुनी जाएगी और धन-बल और छल वाले नेताओं को नकारकर शोभा यादव को ही अपना उम्मीदवार घोषित करेगी।
बहरहाल पार्टी के प्रदेश मुख्यालयों में भी शोभा यादव की चर्चा जोरों पर है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours