नई दिल्ली: महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के सीनियर नेताओं के बीच बुधवार को बैठक हई। बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और जल्द ही नई सरकार का गठन हो जाएगा। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के सीनियर नेता चव्हाण ने कहा कि चर्चा अभी एक-दो दिन और चलेगी। महाराष्ट्र में जल्द एक स्थिर सरकार बनेगी।
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी के बीच आज लंबी और सकारात्मक चर्चा हुई। चर्चाएं जारी रहेंगी। मुझे यकीन है कि हम बहुत जल्द महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार देने में सक्षम होंगे।
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी ने मिलकर तय किया कि हमें महाराष्ट्र में एक वैकल्पिक सरकार देनी चाहिए। बिना एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के साथ आए संभव नहीं है। हम सभी मुद्दों को हल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द वैकल्पिक सरकार देंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। चर्चा अभी चलेगी। तीनों पार्टियों के साथ आए बिना कोई सरकार नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि सरकार हम जल्द बनाने जा रहे हैं। हम जल्द ही इस फैसले का ऐलान कर देंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours