रांची। लोक आस्‍था का महापर्व छठ आज रविवार सुबह भगवान भास्‍कर को प्रात:कालीन अर्घ्‍य के साथ संपन्‍न हो गया है। पूरे राज्‍य में छठव्रतियों ने पूरी आस्‍था के साथ छठ माता की पूजा-अर्चना की। लोग सुबह-सुबह ही छठ घाट पहुंचने लगे थे। इसके बाद व्रतियों ने नदी, तालाबों में उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया। इसके बाद लोग अपने घरों की ओर रवाना हुए। इसके साथ्‍ा ही छठ व्रतियों ने छठी मईया का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का उपवास तोड़ा।

राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने भी छठ महापर्व पर अर्घ्‍य अर्पित किया। मुख्‍यमंत्री अपने पूरे परिवार के साथ घाट पहुंचे और छठ पूजा की। इस दौरान उनकी पत्‍नी और बहू भी मौजूद रहीं। इससे पूर्व शनिवार शाम को अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया गया था।

छठ महापर्व के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए गए थे। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण पर्व के लिए पुलिस प्रशासन के साथ्‍ा कई स्‍वयंसेवक संगठनों के लोग भी लगे हुए थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours