रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को एक और लिस्ट जारी की है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक हाई प्रोफाइल जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता गौरव वल्लभ  चुनाव लड़ेंगे. ममता देवी को पार्टी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है.

उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा. मतगणना 23 दिसंबर को होगी. कांग्रेस ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और आरजेडी के साथ चुनावी गठबंधन किया है. गठबंधन का नेता झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है. गठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस 31, झामुमो 43 और आरजेडी 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

कौन हैं गौरव वल्लभ
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ की गिनती प्रखर वक्ता के रूप में होती है. वह जमशेदपुर के मशहूर प्रबंधन संस्थान जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) में प्रोफेसर थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours