घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम). झारखंड विधानसभा चुनाव 2019  के लिए घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विकास मोर्चा (JVM) से डॉ. सुनीता कुमारी ने समर्थकों के साथ एसडीओ कार्यालय (SDM Office) पहुंचकर दो सेट में नामांकन पर्चा जमा किया है.

'घाटशिला शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार में काफी पिछड़ा'

जेवीएम समर्थक धरमबहाल विभूति संसद के पास स्थित सुनीता सोरेन के आवास से जुलूस निकालकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सुनीता कुमारी ने कहा कि "घाटशिला शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में काफी पिछड़ा हुआ है. शिक्षा का स्कोप बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हूं."

'वर्तमान सरकार में स्कूल बंद हो गए हैं, क्या ये विकास है'



जेवीएम प्रत्याशी सुनीता ने कहा कि अगर विकास देखना है तो जमशेदपुर से घाटशिला NH 18 की हालत देख लीजिए. रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, इसे विकास कहेंगे. उन्होंने कहा कि जो जरूरत है उस पर वर्तमान सरकार काम नहीं कर रही है. स्कूल बंद हो गए हैं, क्या ये विकास है.

घाटशिला से जीत का दावा

जेवीएम प्रत्याशी ने कहा कि इस चुनाव में उनका प्रमुख मुद्दा शिक्षा और स्वास्थ्य है, जिस पर वे काम करना चाहती हैं. वहीं अपनी इन्हीं मुद्दों के साथ घाटशिला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही जेवीएम प्रत्याशी डॉ. सुनीता कुमारी ने अपनी जीत सुनिश्चित बताई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours