कुछ राज्यों में फिल्म न दिखाए जाने के बावजूद संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' भारत में अपने पहले वीकएंड के बाद 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ने ट्वीट कर फिल्म के बिजनेस के बारे में जानकारी दी है. गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे थे. लेकिन 24 जनवरी को ही फिल्म की जबरदस्त कमाई का अंदाजा लग गया था. वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के मुताबिक, 24 जनवरी फिल्म ने पांच करोड़ रुपये कमा लिए थे, इसके बाद 25 जनवरी को 19 करोड़ रुपये, 26 जनवरी को 32 करोड़ रुपये, 27 जनवरी को 27 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने की. कुल मिलाकर फिल्म अबतक 83 करोड़ रुपये कमा चुकी है.
फिल्म की इस परफॉर्मेंस पर रणवीर ने खुशी जाहिर की, दीपिका ने बॉक्स ऑफिस के आंकड़े को 'बिल्कुल अविश्वसनीय' बताया. वहीं शाहिद ने ट्वीट कर 'बल्ले बल्ले' कहा. इस फिल्म की कमाई को लेकर पहले ही भरोसा जताया जा रहा था कि फिल्म पहले हफ्ते में 180 करोड़ से 210 करोड़ रुपये तक कमा लेगी. फिल्म को मिली शानदार ओपनिंग से इस तरह का अंदाजा लगाना कोई मुश्किल बात नहीं है. अगर कमाई इसी तरह जारी रही तो यह फिल्म नए रिकॉर्ड भी बना सकती है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours