वेस्टइंडीज के जैवन फिलिप रमॉन शीयरलेस आईपीएल नीलामी 2018 के आखिरी खिलाड़ी रहे. इस 31 वर्षीय आॅलराउंडर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा है जो कि उनका बेस प्राइज़ था. 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में चली आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और अब ना सिर्फ आईपीएल फ्रेंचा​इजियों बल्कि क्रिकेट के जानकारों के लिए मंथन का वक्त है.

इस बार आईपीएल के लिए देश दुनिया के 1122 खिलाड़ियों को रजिस्टर्ड किया गया था, लेकिन बीसीसीआई की छंटनी के बाद इनकी संख्या 578 रह गई थी. लिहाजा बेंगलुरू में हुई इस नीलामी पर क्रिकेट वर्ल्ड के हर छोटे-बड़े क्रिकेटर की नजर थी. और हो क्यों ना आखिर इस लीग में खेलने के लिए दुनिया का हर क्रिकेटर उत्सुक रहता है.

नीलामी में खर्च हुई 4 अरब से अधिक की राशि
4 जनवरी को आईपीएल की सभी टीमों ने अपने मनपसंद खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था. लेकिन ना सिर्फ आईपीएल टीमों बल्कि क्रिकेटरों को भी इस नीलामी मेले का बड़ी शिद्दत से इंतजार था. आखिर वो लम्हा आया और दो दिन की आंधी में सभी टीमों ने 4,31,70,00,000 की राशि खर्च कर डाली. इस नीलामी के दौरान कुल 169 प्लेयर खरीदे गये जिसमें 56 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं.
ये दस खिलाड़ी रहे सबसे महंगे
अगर आईपीएल इतिहास की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स ने 17 करोड़ में रिटेन किया है. लेकिन आईपीएल आॅक्शन 2018 की बात करें तो इंग्लिश आॅलराउंडर बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ की कीमत के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है. इसके बाद जयदेव उनाडकट को 11.50 करोड़ की रकम मिली और वह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़ी कीमत हासिल करने वाले बॉलर बन बैठे. संयोग की बात ये है कि उन्हें भी राजस्थान ने हासिल किया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours