हर साल की तरह इस बार पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. इस बार 3 को पद्म विभूषण, 9 को पद्मभूषण और 73 को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा. इस तरह इस बार 85 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने ओर सेवा देने वालों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है.
इसमें भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कई बार के विश्व चैंपियन क्यूइस्ट पंकज आडवाणी को गुरुवार के दिन देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पदम भूषण से अलंकृत किया गया.
धोनी को यह ख़ास सम्मान मिलने पर बीसीसीआई ने भी शुभकामनाएं दी हैं.
इन दोनों के अलावा 2017 विश्व भारोत्त्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सैखोम मीराबाई चानू और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को पदमश्री से अलंकृत किया गया.
पुरूष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और भारत के पहले परालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पाटकर को भी पदमश्री सम्मान मिला है.
पाटकर ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours