तमाम मुश्किलों के बाद कल यानी 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस दौरान हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से सिनेमाघरों के बाहर होने वाली हिंसा और विरोध की खबरें भी आती रहीं. इस सबके बावजूद देश भर में सिनेमाघरों में पद्मावत के 50 से 60 प्रतिशत शो बुक रहे.
रिपोर्ट्स की मानें, तो कुछ शहरों में जहां डर की वजह से फिल्म बिलकुल रिलीज नहीं हुई, वहीं कई महानगरों में फिल्म के शो हाउसफुल भी रहे. इस लिहाज से अगर फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो ये फिल्म 20 करोड़ के लगभग कमाई करने में सफल रही. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours