मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे. यहां पर उन्होंने ने करोड़ों की योजनाओं की सौगात लोगों को दी. इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के विकास में यूपी की महत्वपूर्ण भूमिका है. सीएम योगी ने कहा, “हमने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक 564 करोड़ के राजमार्ग बनवाना शुरू किया है. 3014 करोड़ की लागत से राजमार्गों के सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है. इससे विकास की नई गाथा लिखने की तैयारी हो रही है.”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पिछली 10 महीने में यूपी में विकास कार्य के होने का अनुभव आपने किया होगा. जिस जिले में मैं जा रहा हूं, वहां 700 से 800 करोड़ का काम शुरू करवा रहा हूं. प्रदेश के हर जनपद मुख्यालय को हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ ने महेसरा सेतु के लोकार्पण पर सभी को बधाई भी दी. उन्होंने कहा, “2006 से यहां की जनता इस सेतु के क्षतिग्रस्त होने से परेशान थी. 2009 में नया सेतु स्वीकृत हुआ पर काम नही हुआ. 2003 से पिछली सरकार तक की प्रदेश सरकारों के नकारेपन की वजह से यहां काम नही हुआ.”

उन्होंने कहा, “ गोरखपुर जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र में चल रही योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आज और कल किया जाएगा. मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से उभर रही है. गोरखपुर में बीजेपी की सरकार आने से पहले हमें जनता की समस्या को लेकर आंदोलन करना पड़ता था. हमारी सरकार ने आते ही कहा कि माफिया और अपराधी के लिए प्रदेश में जगह नही है. लेकिन पिछली सरकार ने भी अगर इस पर काम किया होता तो प्रदेश बदहाल नही होता. हमारी सरकार जनहित से जुड़े किसी काम को करने से पीछे नही हटेगी. हम जुलाई 2018 में एम्स में ओपीडी शुरू करने की योजना बना रहे हैं.
सीएम योगी ने कहा, “बिजली की चोरी हमें हर कीमत पर रोकनी होगी. इससे हम 24 घण्टे बिजली आपको देंगे. स्वच्छता अभियान को हम पूरे यूपी में अप्रैल महीने से बड़े पैमाने पर शुरू करने जा रहे हैं. हमारा प्रयास है कि स्वच्छ शुद्ध पेय जल हर आदमी के पास पहुंचे.”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हर जिले के बच्चों को उनके जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए हमने धन का आवंटन शुरू कर दिया है और हर जिले में बच्चों को आईसीयू की सुविधा देने जा रहे हैं.”
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours