कासगंज साम्प्रदायिक हिंसा मामले में योगी सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. मामले में योगी सरकार ने कासगंज के एसपी पर गाज गिरा दी है. एसपी सुनील कुमार सिंह को हटाकर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, मेरठ भेज दिया गया है. वहीं पीयूष श्रीवास्तव अब कासगंज के नए एसपी होंगे. वे अभी तक पीटीएस, मेरठ में तैनात थे. माना जा रहा है कि रविवार शाम सीएम योगी के साथ गृह विभाग और डीजीपी ओपी सिंह के बीच बैठक में इस निर्णय पर मुहर लग गई थी. मामले में पुलिस की कार्रवाई पर तमाम सवाल खड़े हो रहे थे.

इधर, कासगंज साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा कि हिंसा सुनियोजित थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है. वहीं कासगंज हिंसा की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है. जिला स्तर पर आईजी अलीगढ़ ने एसआईटी का गठन किया है. टीम वीडियो फुटेज से लेकर सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों की फुटेज की जांच करेगी.

उधर सोमवार को डीएम ने दिवंगत चंदन के परिवार को 20 लाख रुपए का चेक दिया. इस दौरान डीएम को करीब आधे घंटे तक परिवार की मान-मनौव्वल करनी पड़ी. कासगंज की घटना को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर हैं. मामले में सपा, बसपा के साथ कांग्रेस लगातार योगी सरकार पर हमले कर रहे हैं. वहीं सोमवर सुबह राज्यपाल राम नाईक ने भी कासगंज की घटना को उत्तर प्रदेश पर कलंक करार दिया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours