रात में जल्दी सोना और जल्दी उठना कितना अच्छा होता है न! वैसे भी ये तो कहावत में कहा गया है कि जल्दी सो, जल्दी उठो और स्वस्थ रहो. लेकिन जल्दी सोने से ज्यादा जरूरी है अच्छा खाना. यह भी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है.

अच्छा नहीं खाएंगे तो शरीर को स्वस्थ कैसे रख पाएंगे? पता है जिस दिन ऑफिस में ज्यादा काम होता है और हम थके हुए होते हैं तो उस दिन हम जल्दी सो जाते हैं. कई बार तो हमें ज्यादा थकान की वजह से नींद नहीं आती है.

लेकिन अगले दिन का क्या? अगर रात में अच्छे से नहीं सोए तो अगले दिन मतलब एनर्जी का कबाड़ा. हमें सोकर वो एनर्जी नहीं मिलती जो खाना खाने से मिलती है. ये तो सच है. और अगर नींद और खाने दोनों ही को तराजू में रखकर तोला जाए तो बराबर आएंगे.

पता है जब हम रात में समय से सोते हैं तो अगले दिन अपने आप बिना थकावट के उठते हैं. इससे हम खुश रहते हैं और शरीर में एक शांति और तसल्ली रहती है. ऑफिस में सभी से अच्छी तरह बात कर पाते हैं और डिप्रेशन या चिड़चिड़ाहट का शिकार नहीं होते हैं.
आलस तो कोसों दूर भाग जाता है हमसे. काम की जगह पर आराम से बैठकर काम कर पाते हैं इधर-उधर की यात्रा नहीं करते फिरते हैं.

पॉजिटिविटी का नाम सुना है? रात में समय से सोने से ये हमारे पास आ जाती है और हम खुश रहने लगते हैं. साथ ही एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की जो तमन्ना हमारे दिल में हुआ करती थी वो भी पूरी हो जाती है.
अनिद्रा, अगर इंसान ज्यादा थका हो तो परेशान और न थका हो तो भी परेशान करती है. कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिसकी मदद से आप अनिद्रा की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. लेकिन अगर आप रोज समय पर सो रहे हैं तो अनिद्रा तो दूर आपको ऐसा कुछ भी खाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी जो आपकी नींद को बेहतर कर सके.

और हां सबसे आखिर में शरीर से बीमारियां छूमंतर हो जाएंगी अगर आप रात में समय से सोएंगे और अगले दिन समय से सुबह जल्दी उठेंगे तो.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours