बरेली पहुंचे मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी मौलाना तौकीर रज़ा ने बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था की सब कुछ खत्म हो गया है, लेकिन डीएम ने बहुत हिम्मत का काम किया है, उन्होंने जेहाद का काम किया है.

वर्ष 2010 में बरेली में हुए दंगे का मुख्य आरोपी तौकरी ने कासगंज हिंसा पर बोलते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैंस ऐसे में चुनाव जीतने के लिए बहुत से कासगंज जैसे मामले देश में सामने आते रहेंगे. वहीं, कासगंज जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आम लोगों को प्रयास करने चाहिए.

उन्होंने कासगंज दंगे में मारे गए चंदन गुप्ता के परिवार वालों को 50 लाख रुपए और घायलों को 20-20 लाख रूपये देने की मांग करते हुए तौकीर ने कहा कि वो बहुत जल्द दंगे में मारे गए युवक चंदन गुप्ता के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और मुस्लिम समुदाय से शांति की अपील करेंगे.

मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी मौलाना तौकीर ने कहा कि उनका मकसद है कि देश में अमन चैन कायम रहे. हालांकि राष्ट्रगान पर ऐतराज जताते हुए कहा कि ये हमारे मुल्क के लिए नहीं लिखा गया था. इस गान को जॉर्ज पंचम के लिए गाया गया था.
उन्होंने दावा किया कि भाग्यविधाता पूरी दुनिया का एक है. तो फिर जॉर्ज पंचम को कैसे माने. इसके लिए मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा, क्योंकि उनका मजहब इसकी इज़ाज़त नहीं देता. हालांकि तौकीर ने ट्रिपल तलाक पर सरकार के फैसले का स्वागत किया है.

तौकीर के मुताबिक हिंदुस्तान में सज़ा नहीं होने की वजह से ट्रिपल तलाक के मामले बढ़े हैं, इसलिए इस मामले सजा होनी चाहिए. तौकीर ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि तलाक के मामले में उन्हें कानून का विरोध नहीं करना चाहिए.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours