धनबाद आरपीएफ ने मुंबई मेल ट्रेन से धनबाद आ रहे दो युवक से बगैर कागजात के लगभग 60 लाख रुपए मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं. पकड़े गए जेवरात असली है या नकली इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
घटना की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मुंबई मेल से आ रहे सुरेश देही नामक युवक की शक के आधार पर जांच की. जांच के दौरान उसके पास से एक सूटकेस और एक बैग में भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात भरे पड़े थे. जब सुरेश से इनके बारे में पूछताछ की और कागजात दिखाने की बात की तो उसके पास सोने और चांदी के जेवरात से जुड़े कोई कागजात नहीं थे. सुरेश बगैर किसी कागजात के ये सारे जेवरात लेकर आया है.
रंजीत कुमार ने बताया कि इसके बाद सुरेश को हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. बरामद हुए सोने-चांदी के जेवरात की भी जांच कराई जाएगी ताकि पता चल सके कि यह चीजें असली है या नकली.
इस मामले पर आरपीएफ ने आशंका जताई है कि हो सकता है टैक्स/जीएसटी की चोरी के लिए बगैर कागजात लिए तमाम सोने चांदी के जेवरात धनबाद में किसी ज्वेलर्स के पास खपाये जाने की योजना थी. इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है. इस मामले की सूचना आईटी और कस्टम विभाग को भी दे दी गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours