चतरा में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हुमाजांग गांव की एक नाबालिग के साथ गांव के ही युवकों ने दुष्कर्म किया और फिर दुष्कर्मियों ने उसकी हत्या कर दी. नाबालिग लड़की के माता-पिता का कहना है कि आरोपियों ने घर के पास में ही उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसपर केरोसिन तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया. दूसरी तरफ घटना के संदर्भ में पुलिस का कहना है कि नाबालिग ने लोक-लज्जा के कारण खुदकुशी कर ली.

मिली जानकारी के अनुसार आग में जलती पीड़िता किसी तरह जान बचाने के लिए अपने घर पहुंची. फिर जब परिवार के लोग उसे ईलाज के लिए ले जा रहे थे तब रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

घटना के संदर्भ में चतरा एसपी अखिलेश बी वारियर ने कहा कि पीड़िता ने घर पर खुद के ऊपर किरोसिन तेल डाल आग लगा ली. लेकिन मृतका की मां एवं पिता का कहना है कि गांव के ही अयुब मियां के बेटों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा जला दिया. बता दें कि आरोपी का घर पीड़ित परिवार के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर है. इलाके में घटी इस लोमहर्षक घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है. नाबालिग लड़की के साथ हुई दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours