.
रांची I चारा घोटाले में सीबीआई कोर्ट में हाजिर होने पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. लालू प्रसाद ने आरोप लगाया कि नीतीश राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. इसलिए नीतीश घबराए हुए हैं और उपचुनाव में जदयू का कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं कर रहे.

लालू प्रसाद चारा घोटाला केस में सोमवार को एक बार फिर सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए. उनके अलावा डोरंडा और दुमका केस में जगदीश शर्मा और आर के राणा ने भी हाजिरी लगाई. दुमका केस में जहां लालू प्रसाद की ओर से कोर्ट में बहस की गई,वहीं डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की ओर से नालंदा के डीटीओ बलदेव प्रसाद चौधरी और मेरठ रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी के सहायक चंपालाल की गवाही हुई. दुमका केस में लालू प्रसाद की ओर से बचाव 14 फरवरी को भी जारी रहेगा.

फिलहाल, लालू प्रसाद रांची की होटवार जेल में देवघर और चाईबासा केस की सजा काट रहे हैं. देवघर मामले में साढ़े तीन साल और चाईबासा मामले में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है. हालांकि इन दोनों मामलों में उन्होंने सीबीआई कोर्ट के फैसले को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी

 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours