अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड शुरू किया है. ये ट्रेंड फिल्मों के सलेक्शन या किसी खास रोल से जुड़ा नहीं है. ये ट्रेंड है 30 की उम्र में ही शादी करने का. पहले जहां हीरोइंस की शादी का मतलब करियर खत्म माना जाता था, वहीं अनुष्का ने कम उम्र में ही शादी करके काफी बड़ा फैसला किया है. अब लगता है सोनम कपूर भी अनुष्का के नक्शे-कदम पर चलते हुए इसी साल शादी करने वाली हैं.

लंबे समय से चर्चा है कि सोनम आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं. अक्सर दोनों को साथ भी देखा गया है. लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं ये भी तय हो गया है कि शादी कहां होगी और सोनम की शादी का लहंगा कौन तैयार करेगा.

बताया जा रहा है कि सोनम और आनंद इसी साल जोधपुर में शादी करेंगे. जोधपुर के उमेद भवन को इसके लिए बुक भी कर लिया गया है. उनके लिए शादी का लहंगा फैशन डिजाइनर संदीप खोसला तैयार करेंगे. ये शादी भी अनुष्का और विराट की तरह ही निजी समारोह में होगी. सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे.

जहां तक तारीख की बात है, तो इसका खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि ये जरूर सामने आ रहा है कि इसी साल के जून महीने में दोनों शादी करेंगे.
वैसे अगले हफ्ते सोनम कपूर की फिल्म पैडमैन भी रिलीज होने वाली है. इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं. इसके बाद सोनम बहन रिया के प्रोडक्शन में बनी वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर, स्वरा भास्कर के साथ नजर आएंगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours