झारखंड I झारखंड सरकार सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का मुख्यधारा में लाने के प्रयास कर रही हैं. रघुवर सरकार के प्रयासों के बाद सूबे की महिलाएं स्वावलंबी बनने की राह पर चल पड़ी हैं. ये वहीं युवतियां और महिलाएं हैं जो कुछ समय पहले जंगल सरकार यानी नक्सलियों के प्रभाव में आकर नक्सल का रास्ता अपना चुकी थी. प्रदेश सरकार ने कौशल विकास योजना के तहत इन महिलाओं को नि:शुल्क रोजगार प्रशिक्षण दिया है जिससे इन्हें आसानी से नौकरी भी मिल गई और आज ये महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं.
एक वक्त था जब गांव की महिलाएं अपने घरों से बाहद कदम रखते कतराती थी, लेकिन जंगल सरकार(नक्सलियों) से डर से ये मुख्यधारा से भटक कर नक्सली बन जाती थी. राज्य सरकार ने इन महिलाओं को नया रास्ता दिखाया हैं. सरकार नक्सली बन चुकी महिलाओं के लिए सिलाई, बुनाई, कम्प्यूटर, ब्यूटीशियन, ड्राइविंग जैसे कई रोजगार परक कार्यों का प्रशिक्षण दे रही हैं. कौशल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही युवती सत्या कुमारी का कहना है कि सरकार के इस कदम से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला है. ममता देवी ने बताया कि उन्हें कौशल विकास योजना से रोजगार मिला है और वे दूसरी महिलाओं को भी अब सिलाई सिखाती हैं.
राज्य सरकार की इस पहल को प्रदेश भर से सकारात्मक रेस्पॉन्स मिला है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजगार नही होने के कारण मजबूरी में बंदूक थामनी पड़ती थी लेकिन अब कौशल विकास सेंटर खुलने से हमें रोजगार का प्रशिक्षण तो मिला ही है साथ ही हमें अब आमदनी के लिए किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ता. जिला प्रशिक्षण केंद्र के डीएसई विवेक कुमार का कहना है कि झारखंड कौशल विकास के तहत सूदूर गांवों की महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया जा रहा है. सरकार उन लोगों को मुख्यधारा में लाना चाहती है जो किसी कारणवश नक्सल को अपना चुके हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours