झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर शहर में है. यहां आज सुबह मुख्यमंत्री ने साल 2019 की तैयारी को लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया. घंटों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के कई रूप देखने को मिले.
मुख्यमंत्री रघुवर दास सुबह से अपने विधानसभा क्षेत्र के निरीक्षण पर निकले. इस दौरान सीएम एग्रीको, भालूबास समेत कई पॉश इलाकों का जायजा लिया. पॉश इलाकों में गंदगी और सड़क पर बहता पानी देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए और लोगों को फटकार लगाई. वहीं एसडीओ को गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया.
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री बिरसानगर बस्ती पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने यहां एलइडी लाइट की व्यवस्था देखी. बस्ती में सफाई देखकर सीएम काफी खुश हुए. मुख्यमंत्री ने बस्ती के लोगों से सफाई के प्रति जागरुकता फैलाने की अपील की. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को घर देने का आशवासन दिया. बस्ती के युवाओं को बुलाकर मुख्यमंत्री ने शिक्षा लेने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सभी शिक्षित युवाओं को झारखण्ड सरकार रोजगार देगी.
सीएम को अपने बीच पाकर बस्ती के लोग काफी खुश नजर आए. लोगों का कहना है कि हमारे मुख्यमंत्री आज भी हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours