कोडरमा में बम विस्फोट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत हो गई है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अगरंक्षक कृष्णा यादव की भी उपचार के बाद मौत हो गई हैं हालांकि घायल तीसरे व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है. घटना दवारा थानाक्षेत्र के ढाबथाम में माइंस एरिया में घटी है. इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव की मौत हो गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट इतना तेज था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शुरुआती छानबीन के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. बता दें कि तीन महीने पहले भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ था. हमलावरों द्वारा ने उनके ऊपर गोली दागी गई थी, लेकिन वो बाल-बाल बच गए थे.
मंगलवार को शंकर यादव पर बम से हमला हुआ या स्वयं की गलती से विस्फोट में मारे गए अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. शंकर यादव खनन के धंधे से जुड़े हुए थे. इसलिए इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि कार पर विस्फोटक ले जाने के दौरान चूक होने से हादसा पेश आया हो.
हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन पुलिस उपरोक्त सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. फिहलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours