गुमला जिला के सरकारी स्कुलों की शिक्षा व्यवस्था को सही करने को लेकर जिला के उपायुक्त स्वयं सरकारी स्कूलों का ना केवल निरक्षण कर रहे हैं, बल्कि यथासंभव उन स्कूलों की कमियों का समाधान कर उन्हें व्यवस्थित करने की पहल भी कर रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के शिक्षा के प्रति गंभीरता और जनसंवाद में मिलने वाले निर्देशों को गंभीरता से ले रहे हैं. जिला उपायुक्त श्रवण साय स्वयं दूर दराज के ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों का अवलोकन कर रहे हैं.

अवलोकन करने के साथ ही वे उन्हें दुरुस्थ करने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान कई ऐसे मध्य विद्यालय सामने आये हैं जहां एक मात्र शिक्षक के बल पर स्कूल संचालित हो रहा है. जिससे होने वाले परेशानी को स्वयं शिक्षक उपायुक्त को बता रहे हैं.

इन निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त स्कूलों के बच्चों के साथ बात करने के अलावा मीड डे मील सहित स्कूल के विभिन्न संसाधनों का निरीक्षण कर रहे हैं.

उपायुक्त भी मान रहे हैं कि स्कूलों में शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. जिसे फिलहाल दूसरे स्थान के शिक्षक को स्थानान्तरित कर बेहतर करने का भरोसा दिया है.
उपायुक्त के स्वयं जाकर गांवों तक दौरा करने से एक तो वैकल्पिक व्यवस्था में सुधार हो रहा है. वहीं उपायुक्त सरकार को शिक्षा व्यवस्था की कमियों से अवगत भी करवा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours