राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कोडरमा कांग्रेस अध्यक्ष शंकर यादव की हत्या पर दुख जताया है. लालू प्रसाद ने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

मंगलवार शाम कोडरमा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई. हमले में शंकर यादव के बॉडीगार्ड कृष्णा यादव की भी मौत हो गई. वहीं घटना में उनका चालक धर्मेंद्र यादव बुरी तरह से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना कोडरमा के चंदवारा थानाक्षेत्र के ढाब इलाके की है.

पुलिस के अनुसार इस घटना में IED बम का इस्तेमाल किया गया. दरअसल घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब शंकर यादव स्कॉर्पियो से अपने खदान से लौट रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी पूर्व से सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो के पास से गुजरी, जोरदार धमाका हुआ. इसमें स्कॉर्पियो और ऑटो के परखच्चे उड़ गये. विस्फोट में शंकर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बॉडीगार्ड कृष्णा यादव ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. चालक धर्मेन्द्र यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में रिम्स में इलाज के लिये भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours