दुबई में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग के तीसरे सीजन के मुकाबले खेले जा रहे हैं. जिसमें एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. लेकिन एक सच ये भी है कि पाकिस्तान सुपर लीग को देखने के लिए उतनी तादाद में दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच रहे हैं जैसा कि आईपीएल या बीबीएल मैचों में देखा जाता है. पीएसएल मैचों में दर्शकों की कमी का ये मुद्दा अब भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच पॉपुलर हो गया है और सोशल मीडिया पर उसका कई तरह से मजाक उड़ाया जा रहा है.

भारतीय फैंस ने पीएसएल पर यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तान सुपरलीग के दर्शकों से ज्यादा तो मुंबई इंडियंस के कोच हैं. एक फैन ने लिखा कि आईपीएल ऑक्शन में जितने खिलाड़ी शामिल होते हैं पीएसएल में उससे भी कम दर्शक पहुंच रहे हैं. यही नहीं भारतीय फैंस पीएसएल ट्रॉफी और उनकी टीमों की जर्सी का भी खूब मजाक बना रहे हैं.
पीएसएल में अबतक 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 3 मैचों में 3 जीत के साथ कराची किंग्स टॉप पर है. 3 मैचों में दो जीत के साथ मुल्तान सुल्तांस दूसरे नंबर पर है. बल्लेबाजों की बात करें तो 3 मैचों में 126 रन बनाकर कुमार संगाकारा पहले नंबर पर हैं.

125-125 रनों के साथ शोएब मलिक और ड्वेन स्मिथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. गेंदबाजों की लिस्ट में इमरान ताहिर 7 विकेट लेकर पहले और 6 विकेट के साथ शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours