गाजियाबाद में सपा सरकार में बने हज हाउस को जिला प्रशासन ने मंगलवार को सील कर दिया. प्रशासन ने एनजीटी के आदेश पर इसे सील किया है. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि हज हाउस में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं था. हिंडन नदी में इससे निकलने वाला पानी जा रहा था, जो भूजल और हिंडन नदी के पानी को गंदा कर रहा था. मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप पांडे ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लगने के बाद हज हाउस खुल सकेगा.

हिंडन नदी के किनारे बने इस हज हाउस के उद्घाटन पूर्व सीएम अखिलाश यादव ने किया था. उस समय उनके साथ मंत्री आजम खान भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए हज हाउस को भी एक उपलब्धि के रूप में गिनाया था. हालांकि उस समय इसमें यह कमी रह गई थी. लेकिन तब से इसी हज हाउस को खोलने को लेकर विवाद चलता रहा है. यह हज हाउस कभी भी खुल नहीं पाया, और अब इसे सील कर दिया गया है.

इससे पहले जैसे ही हज यात्रियों की सब्सिडी बंद करने का मामला सामने आया था तब भी भाजपा सरकार पर कई तरह के राजनीतिक आरोप लगाए गए थे.  इस हज हाउस पर आजम खान कई बार आते रहे हैं. हालांकि शुरुआती दौर में ही एनजीटी में एक याचिका भी डाली गई थी. जिसमें यह कहा गया था कि प्रदूषण के मानकों पर हज हाउस खरा नहीं उतर रहा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours