एनआरएचएम घोटाले मामले में फंसे आईएएस अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सीबीआई केस में ट्राइल फेस कर रहे प्रदीप कुमार की संपत्ति को ईडी ने एटैच कर लिया है. रांची के सर्कुलर रोड स्थित जैक्शन प्लाजा में फ्लैट नंबर 205 को एटैच किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मनी लाउड्रिंग के आरोप में रांची समेत अन्य जगहों पर स्थित प्रदीप कुमार की करीब एक करोड़ 80 लाख की संपत्ति को ईडी ने एटैच किया है. 1991 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्तमान में दुमका के कमिश्नर हैं. इस केस में पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही समेत कई आरोपी हैं.

प्रदीप कुमार पटना के डीएम भी रहे हैं. बिहार विभाजन से पहले वो बिहार कैडर के आइएएस थे. विभाजन के बाद झारखंड कैडर में आ गए. वर्ष 1991 बैच का यह आइएएस झारखंड में वर्ष 2003-04 में एनआरएचएम घोटाले के अभियुक्त हैं और इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है. डा. प्रदीप कुमार की जब्त होने वाली संपत्ति में रांची में फ्लैट, उदयपुर में दो मकान, कोलकाता में फ्लैट और बेंगलुरू में 4000 स्क्वायर फीट का भूखंड शामिल है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours