अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी ब्रांड के साथ अपने सारे करार खत्म करने का फैसला लिया है. प्रियंका के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. आपको बता दें नीरव मोदी पीएनबी में हुए 11 हजार करोड़ के घोटाले का मुख्य आरोपी है. वह एक जनवरी को देश छोड़कर भाग गया है. विदेश से वह ईमेल के जरिए अपने कर्मचारियों, पंजाब नेशनल बैंक और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से संपर्क कर रहा है. मंगलवार को अपने कर्मचारियों को मेल कर उसने दूसरी नौकरी ढूंढ़ने के लिए कहा था वहीं गुरुवार को उसे ईडी को मेल कर कहा कि वह भारत नहीं लौटेगा.
नीरव मोदी के जूलरी विज्ञापन की ब्रैंड एंबेसडर रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी से जुड़े सवालों से काफी परेशान थी. वह पीएनबी के 11 हज़ार करोड़ के घोटाले में प्रियंका चोपड़ा अपना नाम बिल्कुल नहीं आने देना चाहती थी. प्रियंका की टीम की मानें तो नीरव एक कंपनी के मालिक हैं और वो उनकी कंपनी का विज्ञापन कर रही थीं. इस तरह नीरव उनके लिए सिर्फ़ एक क्लाएंट हैं और इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो अपने निजी जीवन या बिज़नेस में क्या कर रहे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours