नीरज कु0 मिश्रा/पाकुड़
---------------------------------
पाकुड़ - नगर परिषद चुनाव को लेकर जहाँ जनता के बीच चुनावी बाजार गर्म है वहीं संभावित उम्मीदवार भी टिकट को लेकर अपवनी दावेदारी सबसे अधिक होने की बात कर रही है । सभी संभावित उम्मीदवार पार्टी आलाकमान तक अपनी मजबूत पक्ष होने की बात पहुंचा रही है ।
इसी चुनाव के मद्देनजर जब भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमति शबरी पाल से बात की गई तो उनका कहना था कि मैं सन 2002 से पार्टी में हूँ , पार्टी के माध्यम से समाज के गरीब , अशिक्षित महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हेतु बहुत कार्य किये हैं साथ ही संगठन को मजबूती भी प्रदान की है । जब मैं पार्टी में आई थी तब मात्र दो महिला थी आज सैकड़ों महिलाओं को पार्टी से जोड़कर सांगठनिक मजबूती दी है ।
मेरे पूर्व के किये गए कार्य एवं पार्टी के समर्पण को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी मुझे ही टिकट देगी । मैने अपनी जीत को लेकर विभिन्न स्तर पर जन सम्पर्क भी शुरू कर दिया है और समाज मे सिर्फ महिलाएं ही नही पुरुषों का भी आशीर्वाद मुझे मिल रहा है जीत अवश्य हमारी होगी ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours