Kelanchal Times,
बिहार और यूपी उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित विपक्षी पार्टियां झारखंड में भी महागठबंधन बनाने की कवायद में है. आज इसी कड़ी में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की.
राजद नेता और लालू के करीबी कहे जाने वाले भोला यादव की माने तो विपक्षी एकता के लिए दोनों नेताओं ने राजद सुप्रीमो से जेल में मुलाकात की है. भोला यादव ने कहा कि निश्चिरूप से झारखंड में भी गठबंधन का स्वरूप बन गया है. विपक्ष में जितनी भी राजनैतिक पार्टियां हैं सभी एक मंच पर आ गई हैं. महागठबंधन में किस पार्टी का क्या शेयर रहेगा जल्द ही इसकी भी घोषणा हो जाएगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार पूर्ण रूप से विफल है. जनता भी इसे जान चुकी है. झारखंड में अगली सरकार महागठबंधन की ही होगी. सीट शेयरिंग के विषय पर उन्होंने कहा कि इस तरह के विषय को बैठकर सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी रण के मैदान में पूरी तरह से विफल हो गई है तब वह सोशल मीडिया पर षडयंत्र रचने लगी है. उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेता सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को फिर सबक सिखाएगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours