पलामू पुलिस ने फर्जी नक्सली बनकर लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफास किया. पुलिस ने गिरोह के सरगना अरबिंद राम को हुसैनबाद के पथरा बांध गांव से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार अरबिंद राम पूर्व में माओवादी संगठन से जुड़ा था. लेकिन हाल के वर्षों में जेजेएमपी नक्सली के नाम पर झारखंड के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र व बिहार के औरंबाद जिले में लेवी मांगने का काम करता था. दोनों जगहों पर उस पर इस सिलसिले में कई मामले भी दर्ज हैं.
मामले की जानकारी देते हुए हुसैनाबाद के डीएसपी मनोज कुमार महतो ने बताया कि एसपी इन्द्रजीत महथा को अरबिंद राम के बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद छापेमारी कर पथरा बांध गांव से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के मुताबिक अरबिंद राम रोहतास, औरंगाबाद और हुसैनाबाद में पर्चा बांटकर नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलता था. ईंट भट्टा मालिक, ठेकेदार और कारोबारियों को निशाना बनाता था. पिछले कई वर्षों से झारखंड-बिहार के जिलों में इसका यह खेल जारी था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours