राज्य में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और जेएमएम दोनों पार्टियां मिलकर लड़ाई लड़ेंगी. राज्यसभा चुनाव से पहले दोनों दलों में हुए गठबंधन ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा को रोकने के लिए दोनों दलों के बीच यह गठबंधन लंबे समय तक चलने वाला है.
जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पहुंचे कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने गुरुजी और हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गठबंधन की रुपरेखा को अंतिम रुप दिया.
राज्यसभा चुनाव में जेएमएम जहां कांग्रेस को समर्थन देगा, वहीं विधानसभा चुनाव हेमंत के नेतृत्व में कांग्रेस मैदान में उतरेगी. लोकसभा चुनाव भी दोनों दल मिलकर लड़ेंगे.
दोनो दलों के बीच हुए समझौते के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली से आने के बाद कुछ कन्फ्यूजन थे, मगर उसे दूर कर लिया गया है. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने भी पार्टी की ओर से अपनी वचनबद्धता दोहराई.
कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने जेएमएम के साथ हुए गठबंधन की सराहना की. कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरपीएन सिंह ने कहा कि यह गठबंधन लंबे समय तक रहेगा.उन्होंने राज्यसभा चुनाव में जेएमएम के द्वारा कांग्रेस को दिये गये समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours