राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में राहुल गांघी से वार्ता कर रांची लौटे हेमंत सोरेन ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी सैद्धान्तिक सहमति हो गई है. इसके तहत राज्यसभा की सीट कांग्रेस के लिए झामुमो
छोड़ देगा और बदले में राज्य में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव कांग्रेस झामुमो के नेतृत्व में लड़ेगी.

कांग्रेस के साथ हुए इस समझौते पर पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की लिखित समझौते की मांग पर हेमंत सोरेन ने कहा कि अब गुरुजी की इच्छा के अनुसार आगे बढ़ने की जिम्मेवारी कांग्रेस के नेताओं के ऊपर है.

झामुमो नेता ने कहा कि अगर कांग्रेस के नेताओं ने लिखित में समझौता नहीं किया, तो दिल्ली में बनी सहमति पर पुनर्विचार हो सकता है.

भाजपा द्वारा दोनों सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा पर हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा गलत दिशा में जा रही है और आनेवाले दिनों में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

उधर, झारखंड कांग्रेस ने जेएमएम नेताओं के उस बयान पर आश्चर्य व्यक्त किया है, जिसमें लिखित समझौते की मांग की गयी है. प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी की मौजूदगी में वार्ता हुई है तो फिर लिखित समझौते की मांग समझ में नहीं आती है. अगर किसी तरह की शंका है, तो बैठ कर बात की जा सकती है. जहां तक राज्यसभा चुनाव की बात है तो विपक्ष की तरफ से कांग्रेस का प्रत्याशी होगा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours