सागर मंडल/लिट्टीपाडा :- प्रखंड अंतर्गत विजय माझी स्टेडियम मे पारा शिक्षको की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन ठाकुर की अध्यक्षता मे कि गई ।जिसमे निम्नलिखित समान काम समान वेतन एंव पारा शिक्षको के समस्याओ के निदान के लिए 10/03/2018 को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया गया था ।पारा शिक्षको के साथ वार्ता के लिए 15/03/2018 तक समय लिया गया था ।लेकिन अभी तक सरकार के तरफ से कोई सुझाव या वार्ता करने के लिए बुलाया नही गया जिस कारण सभी पारा शिक्षको का सरकार पर आक्रोश है ।और इसके बाद 05/04/18 को मुख्य मंत्री आवास घेराव अनिश्चित कालीन के लिए किया जाएगा ।(1) 05/04/18 को मुख्य मंत्री आवास घेराव अनिश्चित कालीन के लिए किया जाएगा (2) सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सुकून स्तरीय कमिटी का गठन किया जाएगा ।बैठक मे उपस्थित सभी पारा शिक्षक एंव शिक्षिकाओ,तरूण कुमार मंडल, समेश कुमार साहा, ध्रुव कुमार मंडल,ब्रिजमोहन ठाकुर, राजेश कुमार,तथा राम नाथ साहा एबंग अनोको पारा शिक्षक उपस्थित थे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours