भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कृषि उन्नति मेला 2018 का प्रधानमंत्री ने शुभारंभ किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन को पूरे देश में वेब के जरिए प्रसारित किया गया.
देवघर के सुजानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुना.  प्रधानमंत्री का भाषण सुन किसान काफी उत्साहित नजर आए. प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पुरुष व महिलाएं भारी संख्या में इकट्ठा हुई थीं.

प्रधानमंत्री ने किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के उनकी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत हर खेत को पानी योजना सहित किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का किसानों को भरपूर लाभ उठाना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देश के अलग अलग जगहों पर प्रस्तावित 25 कृषि विज्ञान केंद्रों का ऑन लाईन शिलान्यास किया. साथ ही जैविक खेती से संबंधित पोर्टल का भी बटन दबा कर उद्घाटन किया.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours